एग्रीकल्चरछत्तीसगढ़

NCDC ने MSP पर धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों को 19 हजार चार सौ 44 करोड़ रूपये की पहली किस्त की जारी

दिल्ली(खबर वारियर)राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम – एन सी डी सी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीफ धान खरीदी  के लिए तीन राज्यों को 19 हजार चार सौ 44 करोड़ रूपये की पहली किस्त मंजूर कर दी है।

ये राज्य हैं -छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना।

कृषि मंत्रालय केे अनुसार यह राशि राज्यों और राज्य विपणन महासंघों को धान की खरीद समय पर करने के लिए मंजूर की गई है।

छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक नौ हजार करोड़ रूपये दिए गए हैं। तेलंगाना को पांच हजार पांच सौ करोड़ रूपये और हरियाणा को पांच हजार चार सौ 44 करोड़ रूपये दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button