छत्तीसगढ़

‘नन्हीं दुर्गा’ ने ली कोरोना जागरुकता की ज़िम्मेदारी

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने जागरुकता अभियान की शुभंकर ‘नन्हीं दुर्गा’ का कट आउट लांच कर अभियान की शुरुआत की

दुर्ग(खबर वारियर)दुर्ग जिले में अब नन्हीं दुर्गा ने कोविड-19 जागरूकता अभियान की कमान संभाली है। नन्हीं दुर्गा कोरोना जागरूकता अभियान की आधिकारिक शुभंकर होगी। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे द्वारा कल  आधिकारिक रूप से ‘नन्हीं दुर्गा’ के कटआउट का विमोचन किया गया।

नवरात्र के अवसर एक तरफ नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पंडालों में कोरोना संकट से बचाव के लिए श्रद्धालु आराधना कर रहे हैं।वहीं नन्हीं दुर्गा ने दुर्ग के नागरिकों को जागरुक करने की ज़िम्मेदारी उठाई है।

जिला प्रशासन द्वारा दुर्ग जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लगातार कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल, बार बार साबुन से हाथ धोना बहुत ज़रूरी है।कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बचाव के सारे उपाय मानें और सुरक्षित रहें। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या वैष्णव सहित जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा शहरी और ग्रामीण अंचल में लोगों को जागरुक करने के लिए एक आई ई सी प्लान भी तैयार किया गया है जिसके आधार पर जागरुकता कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button