देश-विदेश

कोरोना संक्रमण को रोकने ‘नो मास्क,नो सर्विस’ का लिया गया फैसला

बांग्लादेश सरकार का अहम फैसला “नो मास्क, नो सर्विस”

इंटरनेशनल(khabarwarrior)बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि किसी को भी बिना मास्क के कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, सभी कार्यालयों में COVID 19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ‘नो मास्क,नो सर्विस‘ का बोर्ड लगा होगा।

मास्क पहनने के अभियान में सामुदायिक नेताओं को शामिल करते हुए, कैबिनेट सचिव ने कहा कि सरकार ने इस्लामिक विद्वानों और धार्मिक नेताओं से इमामों के जरिए सभी मस्जिदों में इस अभियान को सफल बनाने को कहा है।

अभी हाल ही में हुई 23 मौतों के साथ ही बांग्लादेश में COVID 19 से होने वाली मौतों की संख्या 5,803 हो गई है। साथ ही कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या भी 3 लाख 98 हजार 815 हो गई है

Related Articles

Back to top button