छत्तीसगढ़

ट्रेड यूनियनों का राज्य स्तरीय सम्मेलन 27 को

रायपुर(खबर वारियर)देश के समस्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशन के श्रमिकों ने केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों कें भारी विरोध के बावजूद संसद मै विपक्ष की अनुपस्थिति में श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलाव और ठीक इसी तरह समूचे विपक्ष तथा देश के किसानों के भारी विरोध के बावजूद कृषि कानूनों में किसान के हितों की बलि चढ़ाने वाले बदलाव के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण , विनिवेशीकरण की नीतियों का जबरदस्त विरोध करते हुए 26 नवम्बर 2020 को देशव्यापी हड़ताल का आव्हान किया है ।

ट्रेड यूनियनों ने हजारों की संख्या में भागीदारी के साथ ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन में यह फैसला लिया है । इस फ़ैसले को राज्य में लागू करने के लिए विभिन्न अभियान और हड़ताल को प्रदेश में सफल बनाने को अंतिम रूप देने यह राज्य स्तरीय सम्मेलन 27 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया है । सम्मेलन में जेटियू छत्तीसगढ़ पर फेसबुक लाइव पर भी शामिल होकर भाग लिया जा सकता है ।

सम्मेलन को इंटक, एटक, एच एम एस, सीटू, एक्टू, राज्य, केंद्र, बैंक , बीमा, बी एस एन एल कर्मचारी व अन्य संगठनों के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे । ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, छत्तीसगढ़ के संयोजक धर्मराज महापात्र ने यह जानकारी देते हुए प्रदेश के श्रमिक वर्ग से इसमें भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button