
भिलाई नगर (khabarwarrior)आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को दुर्ग जिले के 36 फोर्ट, कोलिहापुरी में आयोजित होने वाले 25वें कूर्मि संझा रजत जयंती समारोह एवं 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण बैठक कुर्मी भवन, सेक्टर-7 भिलाई में प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एवं सांसद दुर्ग विजय बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात दुर्ग जिला कूर्मि समाज के अध्यक्ष सुनील चंद्राकर ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने 16वें प्रांतीय महाधिवेशन एवं 25वें कूर्मि संझा रजत जयंती समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे कूर्मि समाज का सामूहिक आयोजन है। इसकी सफलता के लिए दुर्ग जिले के सभी कूर्मि संगठनों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। उन्होंने समाज के अंतिम छोर तक रहने वाले प्रत्येक स्वजातीय परिवार तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।
आयोजन के संयोजक डाकेश्वर परगनिहा ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। वहीं महिला संयोजक रीना देशमुख ने आयोजन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी एवं जिम्मेदारियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विजय बघेल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे प्रदेश को तीन-चार क्षेत्रों में विभाजित कर अलग-अलग टीमें बनाई जाएं, जो विभिन्न जिलों में पहुंचकर स्थानीय सामाजिक संगठनों की बैठक लें तथा आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे प्रदेश के सभी जिलों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में इस गौरवमयी आयोजन के प्रस्तावित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
बैठक में संरक्षक मन्नूलाल परगनिहा , लताऋषि चंद्राकर (महिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कूर्मि महासभा), ललित बघेल जी (कोर कमेटी के सदस्य), प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष तारा चंद्राकर , चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज की केंद्रीय अध्यक्ष ममता चंद्राकर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, सरगुजा जिला अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, कबीरधाम जिला अध्यक्ष नंदलाल चंद्राकर, बेमेतरा से कौशल वर्मा एवं नेमीचंद वर्मा,
छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष संतोष पाटनवार, छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर की अध्यक्ष अनीता वर्मा , संरक्षक डॉ. राजेन्द्र हरमुख , बलौदाबाजार से पहूंचे प्रदेश उपाध्यक्ष आदिति बधमार, नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा, प्रदेश महिला महासचिव सरस्वती वर्मा तथा दुर्ग जिला महिला अध्यक्ष अनामिका सिंगसार्वा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
बैठक में रायपुर जिला अध्यक्ष भक्त भूषण चंद्रवंशी, के.एल. वर्मा, सरला चंद्राकर (केंद्रीय प्रतिनिधि), कीर्ति नायक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन), सरोज चंद्रा, माया अमृत, लता देशमुख, प्रतिभा देशमुख, लोकमणी चंद्राकर, कुबेर देशमुख, लवकुश चंद्राकर, बबीता देशमुख, रश्मि वर्मा, कामिनी परगनिहा, गायत्री कोशिक, रेणुका बंछोर, दीपमाला वर्मा, जयश्री वर्मा राहुल वर्मा, देवदत्त कौशिक, पुष्करराज देशमुख, सुधीर खिचरिया, सत्यनारायण बंछोर, छगन चंद्राकर, डॉ. सत्यदेव खिचरिया, खुबचंद वर्मा, मोहनिश चंद्राकर, ऋषि चंद्राकर सहित बेमेतरा, कवर्धा, सरगुजा, बलौदाबाजार, रायपुर एवं दुर्ग जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन दुर्ग जिला सचिव पूजा तृप्ति चंद्राकर ने की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।



