देश-विदेश

कोविड से मौतों के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने , 45 -60 आयु वर्ग एवं पुरुषों के लिए अधिक हुआ घातक , देखें पूरे आंकड़े.

रायपुर (खबर वारियर) कोविड 19 का संक्रमण बुजुर्गाें और हाई रिस्क ग्रुप वालों को अधिक हो रहा  है,यह अधिकांश लोगों को मालूम है। लेकिन 45 -60 वर्ष की उम्र वालों की भी मौत हो रही जो कुल कोविड मृत्यु का 14 प्रतिशत है और यह संख्या घातक है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में ये आंकड़े जारी किए हैं।  रिपोर्ट के अनुसार कुल कोविड से मरने वालों में 70 प्रतिशत मृतक पुरूष हैं। 17 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 18-25 आयु वर्ग में यह दर एक प्रतिशत है।

इसलिए समझदारी इसी में है कि वैक्सीन के आते तक सोशल वैक्सीन जो सबके हाथ में है उसका प्रयोग करें। बाहर जाते समय मास्क पहनना,लोगों से दो गज की दूरी रखना,भीड़ की जगहों से बचना,सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकना, समय पर हाथ साबुन पानी से 20 सेंकड तक धोना  जरूरी है।

Related Articles

Back to top button