छत्तीसगढ़
दो एडिशनल एसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

रायपुर(खबर वारियर)- पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा पूर्व तबादला आदेश में संशोधन किया गया है। अब संशोधित तबादला आदेश मुताबिक, कवर्धा एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी का तबादला जांजगीर चांपा किया गया था। उसमें संशोधन करते हुए उन्हें एडिशनल एसपी मुंगेली बनाया गया है।
वहीं एडिशनल एसपी संजय कुमार महादेवा को मुंगेली एडिशनल एसपी बनाया गया था। अब उन्हें जांजगीर चांपा एडिशनल का एसपी बनाया गया है। वहीं नितीश कुमार ठाकुर डीएसपी नगरी को प्रभारी जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बस्तर किया गया है।




