छत्तीसगढ़

स्व.चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

!! सुरता श्रद्धांजलि ‌!!

भिलाई नगर (खबर वारियर) यशस्वी पत्रकार, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ संत श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर जी की 26 वीं पुण्यतिथि 2 फरवरी के अवसर पर आज चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के तत्वाधान में आज सुपेला चौक भिलाई एवं इंटक आफिस सेक्टर -6, में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
इस अवसर पर आल्हा तर्ज के प्रसिद्ध साहित्यकार व कलाकार आदरणीय नारायण चंद्राकर ( गुरूजी ), के द्वारा दाऊ चंदुलाल चंद्राकर जी के जीवन कर्मों को आल्हा गीत के माध्यम गायन प्रस्तुत किया ‌। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष श्री आई. एस. मनु जी ने भी दाऊ जी के जीवन मूल्यों को रेखांकित किया ।

इस अवसर पर चंद्राकर समाज के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर जी, डॉ. दुलारी चंद्राकर (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर), कुलेश्वर चंद्राकर, रेवा राम चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर (सेक्टर- 6), वेद चंद्राकर ,कार्तिक चंद्राकर, चुरामन दिल्लीवार (अध्यक्ष- युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर), बरसाती चंद्रा, कौशल दिलीप चंद्राकर (मरोदा), किशोर चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, आदि कुर्मी समाज के गणमान्य उपस्थित थे ।

चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने स्व.चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए गणमान्यों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button