शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सभी 90 विधायकों को सौपेगा ज्ञापन – टीचर्स एसोसिएशन

जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन सहित शिक्षक (एल बी संवर्ग ) के मांग को बजट सत्र में उठाने मांगेंगे समर्थन
रायपुर(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रांतीय महासचिव शैलेन्द्र यदु,प्रांतीय सहसचिव बाबूलाल लाड़े,प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा की उपस्थिति में प्रांतीय संगठन की वर्चुअल ऑनलाइन बैठक में निर्णय लिया गया है.
कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन को शामिल किया गया है व कई मांग लंबित है, जिनके निराकरण हेतु सभी 90 विधायकों को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा बजट सत्र के पूर्व 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच,जनघोषणा पत्र की प्रति संलग्न कर मांगपत्र सौंपा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लॉक व संकुल पदाधिकारियो के साथ शिक्षक समूह अपने क्षेत्रीय विधायक को जनघोषणा पत्र की प्रति के साथ अपनी मुख्य मांग सौपते हुए उन्हें पूरा कराने हेतु विधायक जी से पहल करने का आग्रह करेंगे, ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 23 वर्ष की सेवा के बाद 1 बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है.
किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए 28 हजार पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतन निर्धारण करने की मांग को शामिल किया गया है।
प्रांतीय संघ के निर्णय के अनुसार जिला संघ ने भी उक्त मांगों के संबंध में जिला के 6 विधायकों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है इस कड़ी में मानपुर मोहला ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त रूप से अपना ज्ञापन मानपुर मोहला विधायक इंदरशाह जी मंडावी जी को ज्ञापन सौंपेंगे, चौकी और छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष खुज्जी विधायक छन्नी साहू जी को ज्ञापन सौंपेंगे ,डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल जी को ज्ञापन सौंपेंगे ,डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव विधायक दिलेश्वर साहू जी को ज्ञापन सौंपागें, राजनंदगांव ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह जी को ज्ञापन सौंपेंगे खैरागढ़ और छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ विधायक देवब्रत सिंह जी को अपना ज्ञापन सौंपेंगे,
जिला संघ के निर्णय के अनुसार समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व सचिव अपनी-अपनी विकासखंड में पदस्थ प्रदेश जिला व ब्लाक इकाई के सभी पदाधिकारियों को सूचित कर सामूहिक रूप से उक्त ज्ञापन देने का कार्य करेंगे इस हेतु संघ के निर्णय अनुसार 1 फरवरी से 13 फरवरी तक अनिवार्य रूप से मांगों के संबंध में विधायकों को ज्ञापन सौंपने का फोटो ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लाक सचिव जिला संघ को प्रेषित करेगें।




