शिक्षा व खेल के विकास से ही समाज में आएगी खुशहाली व बदलाव: मधुसूदन यादव

रायपुर(खबर वारियर)- शिक्षा व खेल के विकास से ही समाज में खुशहाली व बदलाव आएगा। समय की मांग है कि स्वर्णिम भविष्य एवं सुरक्षित जीवन के लिए आने वाली पीढ़ी को शिक्षा व खेल के रास्ते में आगे बढ़ाए। शिक्षक के अंदर भी खिलाड़ी होता है। खेल लोगों को अपनी क्षमताओं का बेहतरीन इस्तेमाल करने, सहकारी टीम प्रयास का हिस्सा बनने, जीतने और हारने का आनंद एवं कई बार दुख अनुभव करने के बहुत से अवसर उपलब्ध कराते हैं। साथ में खेल में होड़ करना बस मजे की बात होती है।प्रतियोगिता लोगों को अपने जीवन में विपरीत स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है और चुनौती और परिवर्तन की सूरत में डटकर मुकाबला करना सिखाती है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी की कविता याद करते हुए यादव ने कहा कि क्या हार में,क्या जीत में,किंचित नही भयभीत मैं,संघर्ष पथ पर जो मिले, यह भी सही वह भी सही। मन हार कर मैदान नही जीता जाता,मन जीतकर ही मैदान जीता है। यह बातें पूर्व सांसद,मेयर व राजनांदगांव के भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने राजनांदगांव ब्लाॅक के नवागांव(स्टेशन मुढ़ीपार) में आयोजित सद्भावना क प्रतियोगिता टीचर्स कप उद्घाटन अवसर पर कहे।

यादव ने 7 वर्ष पूर्व अपने संसदीय कार्यकाल में राजनांदगांव ब्लॉक के नवागांव (स्टेशन मुढ़ीपार) में मिनी स्टेडियम व बाउंड्रीवाल की स्वीकृति दिलाकर यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए ग्रामीणों को एक नई सौगात दी थी। शनिवार,6 मार्च 2021को उसी स्थान पर पूर्व सांसद यादव ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला-राजनांदगांव के द्वारा आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता टीचर्स कप के उद्घाटन अवसर पर कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रतीक्षा भंडारी अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव ने सभी शिक्षकों व खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला संगठन बधाई दिया।
सद्भावना क्रिकेट टीचर्स कप समारोह पूर्व सांसद,मेयर व वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं प्रतीक्षा भंडारी जनपद अध्यक्ष, राजनांदगांव की अध्यक्षता तथा राजेश श्यामकर जिला पंचायत सदस्य, रोहित चंद्राकर जी मंडल अध्यक्ष राजनांदगांव ग्रामीण, कृष्णा तिवारी जी मंडल महामंत्री, निर्मला देवी वर्मा पूर्व जनपद सदस्य, योगेश खत्री,श आकाश चोपड़ा, धर्मेंद्र साहू,मुनिया द्विवेदी जी,वेदव्यास साहू जी के विशेष आतिथ्य में हुआ।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा व जिला सचिव जीवन वर्मा ने बताया कि खेल आयोजित ग्राम नवागांव में जिला संघ के द्वारा मुख्य मार्ग में पहुंचकर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व समस्त अतिथियों का बाजे-गाजे एवं आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया।जिला संगठन राजनांदगांव ने पूर्व सांसद द्वारा किये गए शिक्षक हित कार्यों को यादकर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में सहयोग प्रदान करने की बात कही गयी।कार्यक्रम में समस्त अतिथियों को मोमेंटों भेंटकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ब्रिजेश वर्मा,चंद्रिका वर्मा,शरद शुक्ला,सुभाष पटेल,हंस मेश्राम,देवेंद्र साहू, किशन देशमुख, नीलमणि साहू,सुकालू वर्मा,संजीव कुमार,मनोज वर्मा सहित समस्त जिला पदाधिकारी,पूरे 09 के ब्लॉक के समस्त अध्यक्षगण सहित शिक्षक, ग्रामीण, व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



