छत्तीसगढ़
मंडल रेल प्रबन्धक, श्याम सुंदर गुप्ता ने किया संयुक्त चालक परिचालक क्रू बूकिंग लॉबी के नये भवन का शुभारंभ

रायपुर(khabar warrior)- मंडल रेल प्रबन्धक, रायपुर श्याम सुंदर गुप्ता के द्वारा संयुक्त चालक परिचालक क्रू बूकिंग लॉबी/रायपुर के नये भवन का आज उदघाटन किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक, लोकेश विश्नोई, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन)/ रायपुर उत्पल डे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस नये भवन से नागपुर, टीटलागढ़, बिलासपुर एवं डोंगरगढ़ के चलकर्मी एवं रायपुर लॉबी के लगभग 600 चलकर्मीदल को सुविधा प्राप्त होगी। लॉबी में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, परिचालक दल को सवारी गाड़ी एवं मालगाड़ी के लिये बुकिंग किया जाता हैं।



