देश

अयोध्या में मिली जमीन पर तिरंगा फहराकर मानवता को समर्पित की धन्नीपुर मस्जिद

नेशनल(khabar warrior)- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या में मिली पांच एकड भूमि पर प्रस्तावित धन्नीपुर मस्जिद प्रोजेक्ट की शुरुआत 26 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को तिरंगा लहराकर और पौधारोपण कर हुई। इंडो इलामिक कल्चरल फाउंडेशन (आइआइसीएफ) ट्रस्ट ने बेहद सादे समारोह में पर्यावण संरक्षण का पैगाम देते हुए धन्नीपुर प्रोजेक्ट मानवता को समर्पित किया। यहा मस्जिद के अलावा 200 बेड का सुपर सस्पेशलिटी अस्पताल, इंडो इसलामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर, म्युजियम, लाइब्रेरी और कम्युनिटी किचन बनाया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब ढाई साल का समय लगेगा। इंडो इस्लामिक फाउंडेशन धन्नीपुर प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए गणतंत्र दिवस का दिन चुना। ट्रस्ट को सोहावल तहसील गांव धन्नीपुर में पांच एकड़ भूमि मिली है। ट्रस्ट के अध्यक्ष जुफर फारूकी ने सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, उसे सलामी दी। धन्नीपुर मस्जिद गंगा-जमुनी तहजीब के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बड़ा पैगाम पूरे विश्व में देगी।

Related Articles

Back to top button