छत्तीसगढ़

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा कलेक्शन में धांधली, महिलाओं ने बीजेपी नेता पर लगाया ठगी का आरोप

रायपुर(khabar warrior)- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा कलेक्शन में धांधली का मामला सामने आया है। मुनगेसर चंद्रखुरी गांव की महिलाएं मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराया है।

शिकायत में महिलाओं ने बताया कि 10 रुपए के कूपन पर 100 रुपए वसूली वसूली कर रहे थे। महिलाओं ने मंदिर हसौद भाजपा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा पर ठगी का आरोप लगाया है।

FIR कराने की मांग को लेकर सैकडों महिलाएं थाने पहुंची। इस मामले में अभी तक बीजेपी नेताओं के बयान सामने नहीं आए हैं। दूसरी ओर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button