छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीतकार एवं कला मर्मज्ञ कल्याण सेन का कोरोना से दुःखद निधन

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीतकार एवं कला मर्मज्ञ कल्याण सेन का आज कोरोना से दुःखद निधन हो गया है।
कला जगत में उनका सराहनीय योगदान रहा दिग्गज कलाकारों लता मंगेशकर,अनूप जलोटा, आनंद ,सुरेश वाडेकर के साथ उन्होंने काम किया था।

महाकोशल कला परिषद रायपुर के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने परिषद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सांथ बिताए लम्हों को याद करते हुए कहा कि महाकोशल कला परिषद के नाते उनसे मिलना होता रहा ,उनके कार्यक्रमों, एवम गतिविधियों के सम्बंध में उनके व्हाट्सएप मैसेज मिलते रहते थे ,चर्चा होती थी ,एक सप्ताह पहले ही होली पर उनके कार्यक्रम “फागुन आयो रे “ का उन्होंने मेसेज 28 मार्च को भेजा था,और उनसे अंतिम सम्पर्क 31 मार्च को हुआ था जिसमें भी उन्होंने एक लाइव प्रोग्राम की जानकारी दी थी।उनका जाना छत्तीसगढ़ के कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है,विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Articles

Back to top button