पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने अंतिम संस्कार के लिए सरकार को चेक से भेजे 2500 रुपए

रायपुर(khabar warrior)- धरसींवा विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक देवजी भाई पटेल ने भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।देवजी भाई पटेल द्वारा राज्य सरकार को एक चिट्ठी लिखी है।
हमेशा अपने मुखर बयानों से छाए रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल कुछ दिनों से लगातार भूपेश बघेल सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर रहे हैं। इस बार देवजी भाई सीधी लड़ाई के मूड़ में नजर आये। देवजी भाई ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पत्र लिखकर एक तीर से दो निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर देवजी भाई पटेल ने कहा है कि…
“सर्वविदित है की, प्रदेश में फैले अनियंत्रित COVID-19 से वेंटिलेटर में पड़ी ‘छत्तीसगढ़ सरकार’ की दुःखद मृत्यु हो गयी है। मैं छत्तीसगढ़ का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपकी सरकार द्वारा बनाये गए निष्ठुर कानून को समाहित करते हुए ‘छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार’ के अंतिम संस्कार हेतु 2500/- रु का चेक क्र 802522, माननीय मुख्यमंत्री को सुपुर्द करने मैं स्वयं आना चाहता था!
परन्तु विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ, माननीय मुख्यमंत्री जी ‘नेता प्रतिपक्ष एवं मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष’ को मिलने का समय नहीं देते तो फिर मुझ सामान्य नागरिक से कौन मिलेगा?
अतः मैं यह चेक पत्र व्यवहार के माध्यम से भेज रहा हूं एवं राज्य शासन से निवेदन करता हूं की छत्तीसगढ़ सरकार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया विधिवत पूर्ण हो ऐसी व्यवस्था करायें।”
इस विषय की जानकारी देवजी भाई पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर दी।
दुःखद सूचना:
छत्तीसगढ़ सरकार की #COVIDー19 से वेंटिलेटर पर हुई दर्दनाक मौत❗"@INCChhattisgarh सरकार" के अंतिम संस्कार की व्यवस्था राज्य सरकार कराये!
एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते @bhupeshbaghel सरकार के निष्ठुर कानून के तहत अंतिम संस्कार के 2500₹ का निर्वहन मैं कर रहा हूं! pic.twitter.com/jkG5ChwVdM
— देवजी भाई पटेल (@DevjiBhaiPatel_) May 12, 2021



