‘टूलकिट’ मामले में Twitter की कार्रवाई पर केंद्र सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा-जांच प्रक्रिया में नहीं दें दखल

रायपुर (khabar warrior)- बीजेपी प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कांग्रेस का टूलकिट बताते हुए ट्विटर पर जो डाक्यूमेंट शेयर था, ट्विटर ने उस ट्वीट के नीचे ‘manipulated media’ का टैग लगा दिया है। इसपर संबित पात्रा, जेपी नड्डा, डॉ. रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया था। साथ ही कांग्रेस ने टि्वटर को पत्र लिखकर कुछ भाजपा नेताओं के एकाउंट निलंबित करने की मांग की थी।

अब मोदी सरकार ने टट्विटर की इस हरकत को संज्ञान में लेते हुए दो टूक कहा है कि जब मामले की जांच चल रही है तो आपको अपना फैसला सुनाने की कोई जरूरत नहीं।
Sources: Government Objects to Twitter for Using “Manipulated Media” Tag For Tweets On Toolkit to Defame Government’s COVID19 Efforts. Tells Twitter to Remove “Manipulated Media” Tag As the Matter is Pending Investigation Before Law Enforcement Agency.
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) May 21, 2021
अब इस मामले में केन्द्र सरकार ने टि्वटर पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है और ट्विटर से जांच प्रक्रिया में दखल न देने को कहा है, सरकार ने कहा, वे अपना फैसला नहीं सुना सकते जब मामले की जांच चल रही है।


