छत्तीसगढ़
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

दुर्ग(khabar warrior)- केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाल लिया है। घटना जामुल थाना अंतर्गत रेजिनेट केमिकल फैक्ट्री की बताई जा रही है।
भिलाई स्टील प्लांट और नगर निगम की दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बता दें कि रेजिनेट केमिकल फैक्ट्री में कल रात से आग लगी थी। आग तेजी के साथ पूरे फैक्ट्री में फैल गया। हादसे में लाखों का नेप्थिलीन जलकर खाक हो गया। फिलहाल भिलाई स्टील प्लांट और निगम की दमकल ने देर रात आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का नहीं पता चल पाया है। पुलिस मामले में जांच के लिए जुट गई है।



