सतीश कुमार शर्मा लिपिक को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभिनी विदाई

रायपुर(khabar warrior)- कलेक्टर कार्यालय रायपुर में पदस्थ मुख्य प्रतिलिपिकार सतीश कुमार शर्मा, लिपिक को उनके अर्ध वार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर सौरभ कुमार कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
शर्मा का शालश्री फल, प्रतीक चिन्ह भेंटकर पुष्पकार व पुष्पगुच्छ से स्वागत् किया गया। इस अवसर पर एन.आर.साहू अपर कलेक्टर, बी.सी.साहू अपर कलेक्टर, यू.एस.अग्रवाल, राजीव पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर, पूनम शर्मा, नोविता सिन्हा, अधीक्षक आर.के.ध्रुव उपस्थित थे। पुष्पगुच्छ से कर्मचाारी नेता विजय कुमार झा, एस.पी.यदु, जे.आर.वर्मा, नीलकंठ साहू, नरेन्द्र जैन, प्रदीप उपाध्याय, विजय डागा, लता देवाॅगन, सुषमा शाह, भजन बाध, निर्मल कुमार नाग, दिनेश साहू ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार झा ने किया। शर्मा का अभिनंदन एच.पी.साहू संयोजक ट्रेड यूनियन कौंसिल, पेंशनर्स समिति के संयोजक शेख जुम्मन, के.व्ही.आयंगर, श्याम सुंदर शर्मा आदि ने भी श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।



