राजधानी

लड़की के फोटोग्राफ को सोशल मीडिया में किया वायरल, महिला आयोग ने की कार्यवाही, आरोपी को भेजा पुलिस थाना

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चैक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर दो दिवसीय जन-सुनवाई आयोग के अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने की। सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में छत्तीसगढ़ी युवा महिला कलाकार के फोटो को निकलवाकर वायरल कर, महिला को बदनाम करने और उसे गांव परिवार के बीच अपमानित किया जिसके कारण पीड़िता महिला की नौकरी भी चली गई और अनावेदक के द्वारा सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने से उसकी बदनामी भी हुई और आवेदिका की नौकरी भी छूट गई।

आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ लिखित शिकायत दस्तावेज के साथ प्रस्तुत किया है जिसमें अनावेदक ने आवेदिका के फोटोग्राफ को सोशल मीडिया में वायरल किया है जिसके कारण आवेदिका के चरित्र को गांव में संदिग्ध माना जा रहा है। उसे आये दिन इन फोटो को दिखा-दिखाकर आवेदिका को किसी लड़के के साथ भाग जाना, लगातार बदनाम किया जाना अनावेदक ने स्वीकार किया है कि उसने 1 बार आवेदिका के पिता के पास यह फोटो भेजी थी जबकि आवेदिका का कथन है कि यह कई बार ऐसा कर चुका है। आवेदिका ने यह भी बताया कि थाना मंदिर हसौद में आवेदन दिया था । जिस पर कोई कार्यवाही न किया जाकर न्यायालय जाने को कहा गया।

इस स्तर पर आयोग के अध्यक्ष द्वारा थाना मंदिर हसौद के टी.आई. से टेलीफोन पर बात किया गया, आयोग के दस्तावेज आवेदिका को देकर टी.आई. के समक्ष उपस्थित होने कहा गया।

यह प्रकरण आगामी माह में थाने द्वारा, आयोग को की गई कार्यवाही से अवगत करायेंगे जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button