28 नवंबर को आयोजित “कूर्मि संझा” के सफल संचालन के लिए समितियां गठित, तैयारियाँ जोरों पर

भिलाई नगर (खबर वारियर) भिलाई में 28 नवंबर को आयोजित कुर्मि संझा की तैयारियों को लेकर राजेश वर्मा अध्यक्ष युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । कार्यक्रम का संचालन गिरिराज देशमुख महासचिव युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर तथा महिलाओं की व्यवस्था प्रभार सरस्वती वर्मा महिला प्रमुख कूर्मि संझा 2021 के द्वारा किया गया।
अजय चंद्राकर सहसंयोजक कूर्मि संझा 2021 के द्वारा कार्यक्रम के संपूर्ण तैयारी की जानकारी दी गई। संतोष पाटनवार प्रधान संपादक, “मिलन पत्रिका 2021″ने संपादक मंडल के अथक प्रयासों से छपने वाले “मिलन पत्रिका” के संबंध में जानकारी दी, यह पत्रिका 28 नवंबर 2021 को कूर्मि संझा के दिन सभी के लिए उपलब्ध रहेगी। इसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा है, साथ ही साथ समाज के विशिष्ट व्यक्तियों एवं व्यवसायियों तथा समाज के सभी फिरका के पदाधिकारियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई है।
कूर्मि संझा 2021 के संयोजक गोपाल कृष्ण वर्मा ने अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुर्मी संझा 28 नवंबर 2021 को प्रातः 9:30 बजे गायत्री मंदिर से कलश यात्रा से प्रारंभ होकर कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई नगर प्रातः 10:00 बजे पहुंचेगी। उसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ ही अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, कार्यक्रम में मिलन पुस्तिका का विमोचन,प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का अधिवेशन होगा, युवक-युवतीयों का परिचय वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रतिभाओं का सम्मान एवं विषय विशेषज्ञों का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में सभी के लिए जलपान एवं भोजन का प्रबंध रहेगा, तथा मिलन पुस्तिका विक्रय केंद्र की व्यवस्था भी होगी, कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी का पंजीयन अनिवार्य होगा, कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
स्वागत समिति, सज्जा एवं बैठक व्यवस्था, मिलन पत्रिका विक्रय केंद्र, पंजीयन काउंटर, मंच संचालन, भोजन व्यवस्था, चाय व पानी व्यवस्था, मंचीय जलपान व्यवस्था, वाहन एवं पार्किंग व्यवस्था, लाइट एवं साउंड एलईडी स्क्रीन प्रभार, अतिथि आवास व्यवस्था, के साथ आईडी कार्ड प्रभारी की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम देर रात तक चलती रहेगी ।
अंत में युवा कूर्मि मित्र मंडल के सलाहकार मोरध्वज चंद्राकर ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफलता की अग्रिम बधाई दी।
कार्यक्रम में चुरामन दिल्लीवार, आईएस मनु, गिरधर चंद्रा, शीला चंद्रा, कुबेर देशमुख, ईश्वरी वर्मा, गुलाब वर्मा, वेद चंद्राकर, अखिलेश कश्यप, सत्यनारायण वर्मा, शंकर वर्मा, चंद्रकांत देशमुख, पुष्पक राज देशमुख, विजय वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार देशमुख, विजेंद्र वर्मा, खूबचंद वर्मा, पीला राम वर्मा, रूपेश कुमार चंद्रा, महेंद्र कुमार चंद्राकर, रमेश कौशिक, विनोद चंद्राकर, चंद्र भूषण देशमुख, रश्मि देशमुख, राधिका देशमुख, सुरेश्वरी, आशा वर्मा, रश्मि वर्मा, मंजू दिल्लीवार, वसु देशमुख, उत्तरा देशमुख, अखिलेश चंद्रा, उषा दिल्लीवार, सरिता चंद्राकर, पुष्पा पिपरिया, ज्योति चंद्राकर, प्रमिला वर्मा, पुष्पलता वर्मा, जयश्री वर्मा, मेनका वर्मा, संगीता वर्मा, अनीता वर्मा, ललिता चंद्रा, करुणा चंद्राकर, चमेली बंछोर, ममता वर्मा, राजेश कौशिक, नेतराम वर्मा, गजेंद्र चंद्राकर, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।



