
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳न
नफरत की लाठी तोड़ो, लालच का खंजर फेंको,
जिद के पीछे मत दौड़ो, हम प्रेम के पंछी है,
मेरे देश प्रेमियों, आपस में प्रेम करो,
मेरे देश प्रेमियों!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
रायपुर (खबरवारियर) राजधानी के भांटागाँव स्थित विनायक सिटी कालोनी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के सांथ- सांथ “एक शाम तिरंगे के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा चित्रकला, नृत्य, गायन की शानदार रंगारंग,मनमोहक प्रसूति दी गई।

कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साँथ हुई। और अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। पूरे आयोजन में बच्चों के अलावा समस्त कालोनीवासियों ने बड़े उत्साह पूर्वक हिस्सेदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
देखें कार्यक्रम की झलकियां:
,




