छत्तीसगढ़राजधानीराजनीति

सीएम साय आज राजधानी के विनायक सिटी मेँ करेंगे ‘मन की बात’ का श्रवण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 133वां संस्करण

रायपुर – छ्ग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे बूथ क्रमांक 203, क्लब हाउस विनायक सिटी भाठागांव रायपुर में मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण का श्रवण करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,क्षेत्रीय विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, स्थानीय पार्षद सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साँथ -साँथ विनायक सिटी एवं आसपास के रहवासी बड़ी संख्या मेँ उपस्थित रहेंगे।

‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारित एक मासिक  कार्यक्रम है, जो देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करता है। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुए इस कार्यक्रम मेँ 26 अप्रैल 2026 को अपने 133वें एपिसोड (133rd episode) में सुबह 11 बजे राष्ट्रहित और सामाजिक विषयों पर चर्चा होगी। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के साँथ -साँथ अन्य टीवी चैनलों एवं सोशल मीडिया माध्यमों से भी किया जाता है।

विनायक सिटी मेँ कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है, और पूरे आयोजन को लेके कॉलोनी मेँ जबरदस्त उत्साह के साँथ उत्सव का माहौल है।

Related Articles

Back to top button