
भिलाई नगर – महिला कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर द्वारा हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन 16 अगस्त दिन रविवार को कुर्मी भवन सेक्टर 7 में सुरेखा धुरंधर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के अतिथिगण डाॅ रितु वर्मा- प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, भाटापारा, पूजा कश्यप हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर रायपुर, एवं सुश्री विनीता वर्मा कार्यपालन अभियंता, नगर निगम दुर्ग थे।
इस अवसर पर अनिता वर्मा अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ी कू.क्ष.महिला समाज एवं संरक्षिका महिला कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर, उपाध्यक्ष-डॉ शालिनी वर्मा, महेश्वरी चंद्रवंशी,महासचिव- महेश्वरी मढ़रिया, मुख्य कोषाध्यक्ष-सुनीता वर्मा, सचिव -चमेली बंछोर ,सहसचिव-बेला बंछोर,सलाहकार-मीना बर्छिहा, मधु वर्मा ,चमेली वर्मा, माधुरी खिचरिया , ममता खिचरिया , अरुणी वर्मा,ग्रुप कोषाध्यक्ष-रश्मि वर्मा,पुष्पा धुरंधर ,रोशनी धुरंधर, प्रभा वर्मा, प्रीति परगनिहा, विजयलक्ष्मी चंद्राकर ,रूपा वर्मा, माधुरी वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य-वीना वर्मा, सुमन वर्मा,शशि वर्मा,मीता वर्मा,तारिणी चंद्रवंशी, बबीता देशमुख, अर्चना वर्मा, लता देशमुख, रेणु नायक, पद्मा वर्मा,कुसुम आडिल आमंत्रित सदस्य- अमिता वर्मा, सुरेश्वरी वर्मा,उर्मिला वर्मा, जयश्री वर्मा, तर्पणा वर्मा, सरस्वती चंद्राकर, नीलम वर्मा, स्वाति वर्मा, नीता कश्यप, छाया वर्मा,एवंआदि उपस्थित थे। साथ ही उपस्थित बहनों ने सावन झूला एवं गेड़ी का लुत्फ उठाया।

मनोरंजक खेलकूद में सबने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आलता लगाओ प्रतियोगिता के विजेता प्रथम- रश्मि वर्मा, द्वितीय- सुधा वर्मा, तृतीय-कुमुदनी वर्मा, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम-,रेणुका बंछोर द्वितीय-कुमुदनी वर्मा तृतीय-रूबी वर्मा रही।
रश्मि वर्मा,सुमन वर्मा,माधुरी वर्मा,प्रतिभा देशमुख,लता देशमुख, बबीता देशमुख ने एकल नृत्य एवं उत्तरा वर्मा, अदिति वर्मा,स्वीट-50 ग्रुप तर्पणा वर्मा,अनिता वर्मा,कुसुम आडिल, माधुरी खिचरिहा,नीता कश्यप,मीना बरछिहा,सुनीता वर्मा, महेश्वरी मढ़रिया द्वारा मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
देवकी वर्मा द्वारा कविता पाठ किया गया।हरियाली तीज क्वीन की विजेता लता देशमुख रही।



