छत्तीसगढ़शिक्षा

शिक्षा सचिव का प्राचार्यों के पदीय कार्यों एवं दायित्वों के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश को स्थानांतरित संगठन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बताया उचित, जताया आभार

रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों के साथ ही सभी संस्था प्रमुख प्राचार्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  2 कालखंड अध्यापन हेतु कड़ा निर्देश जारी किया गया है।

स्थानांतरित संगठन छ ग व्याख्याता एल बी एवं समस्त संगठन सम्पूर्ण छ ग राज्य के प्रांतीय संचालक लालबहादुर साहू व संगठन के प्रतिनिधि ने उक्त आदेश को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु  उचित व जरुरी बताते हुए शासन प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

कई संस्थाओं में संस्था प्रमुख 2 कालखंड अध्यापन नियम का स्वयं पालन नहीं करते थे व्याख्याता /शिक्षको पर अध्यापन कराने अपने पद का प्रभाव दिखाकर वरिष्ठ शिक्षको के माध्यम से कार्यवाही का दबाव बनाते थे , प्रताड़ित करते थे यह मामला स्थानांतरित संगठन लगातार उच्च कार्यालय के अधिकारी तक ज्ञापन अनेक माध्यमों से कई वर्ष तक संज्ञान में लाने अधिकारी तक अपनी आवाज पहुंचाते रहे ताकि प्राचार्य के लिए निर्देश जारी हो।

आखिर बात उच्च अधिकारी तक पहुंची और मुख्यमंत्री गुणवत्ता अभियान की पहल व सहभागिता हेतु छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु संस्था प्रमुख प्राचार्य के लिए 2 कालखंड अध्यापन के लिए स्पष्ट कड़ा निर्देश जारी हुवा जिस पर स्थानांतरित संगठन ने स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी का आभार जताया है ।

संगठन ने मना की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बीजेपी सरकार की दूरदर्शिता से हायर सेकेंडरी /हाई /मिडिल स्कूल विषयवार नियुक्ति हेतु बनाए 2008 सेटअप से शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है।

2008 सेटअप व विषयवार नियुक्ति,अध्यापन का कड़ाई से पालन करने छात्र हित में अपने नियुक्त विषय का अध्यापन स्वयं करने कड़ाई से पालन हेतु निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि 2008 सेटअप व विषयवार नियुक्ति की उपयोगिता सिद्ध हो सके और गुणवत्ता में सुधार से छात्रों को लाभ मिले।

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के समीक्षा के बाद सचिव का प्राचार्यों के पदीय कार्यों एवं दायित्वों के सम्बन्ध मे सख्त निर्देश

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के समीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव का प्राचार्यों के पदीय कार्यों एवं दायित्वों के सम्बन्ध मे सख्त निर्देश

मंत्री ने प्राचार्यों के केबिन स्पेस पर जताई थी नाराजगी

 

शिक्षा सचिव के आदेश को प्रिंसिपल एसोसिएशन ने बताया तुगलकी फरमान

शिक्षा सचिव के आदेश को प्रिंसिपल एसोसिएशन ने बताया तुगलकी फरमान


कहा गरिमा के विरुद्ध, विरोध मे गिनाई ये समस्याएं

Related Articles

Back to top button