बिजली कटौती सहित कई समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन, घेराव की दी चेतावनी

दुर्ग(खबरवरियर ) जिला मुख्यालय के नगपुरा विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत बोरई, दामोंदा ,ख़ुरसीडीह,ख़ुरसुल, भेंडारवनी, पोटिया सहित अनेक ग्रामों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, समय पर सुधार कार्य नहीं होने, बीटवाइस कार्यक्षेत्र अनुसार लाइन मेन के अभाव से कार्य प्रभावित होने जैसे अनेक समस्याओं के समय रहते निदान की मांगों को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सहायक यंत्री दुर्ग अविनाश दुबे को ज्ञापन सौंपा।
छत्तीसगढ़ सर प्लस बिजली उत्पादन वाला राज्य होने के बावजूद बिजली के मामले मे सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा उपभोक्ता भूगत रहे हैँ।
सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर ,लगातार विद्युत दर में बेहतशा वृद्धि कर और पूर्ववर्ती सरकार की बिजली बिल हाफ योजना को खत्म कर, आम आदमी, गरीबों को लूट कर अपना खजाना भरने में लगी है, किसानों की सुविधाओं का कोई ख्याल नहीं है।

विद्युत वितरण केंद्र में एक कनिष्ठ यंत्री और इक्का- दुक्का लाइनमैन के शिवाय कोई स्थाई कर्मचारी नहीं होने से पूरा केंद्र का तात्कालिक व आकस्मिक संधारण तथा स्थाई संधारण सब ठेकेदार के भरोसे हो गया है।
ताजुब की बात यह है कि बरसात पूर्व होने वाले पेड़ कटाई, पोल ठीक करने, ढीले व जोखिम वाले तारों को व्यवस्थित करने जैसे कार्य आज भी आधे अधूरे होने से अभी भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा हैl बिजली विभाग की गलती का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहकर चुकाना पड़ रहा है।
अंचल की बिजली समस्याओं के समय रहते निदान नहीं होने की स्थिति नगपुरा विद्युत वितरण केंद्र के घेराव की बात विभागीय अधिकारियों से की गई है। जिस पर यथाशीघ्र सुधार कार्य और बोरई बीट से हटाए गए लाइनमैन को पुनः क्षेत्र में लाए जाने का आश्वासन दिया गया है।

ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से रिवेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ दुर्ग,कृष्णा देवांगन उपाध्यक्ष प्रदेश किसान कांग्रेस, कैलाश सिन्हा अध्यक्ष ग्राम विकास समिति बोरई, देवराज चतुर्वेदी, जोन अध्यक्ष अंजोरा मंडल कांग्रेस कमेटी, धनेश देशमुख महामंत्री युवा कांग्रेस,योगेश भारदीय अध्यक्ष ब्लॉक किसान कांग्रेस ,सुखदेव यादव,कमलनारायण देशमुख,लोकेश बंजारे मौजूद रहे।



