बाइडेन ने किया वादा, सरकार बनने से पहले होगा ये बड़ा काम

इंटरनेशनल(खबर वारियर)- कोरोना (Corona) से सबसे बुरा हाल अमेरिका का है. आए दिन संक्रमण के नए मामले और मौत की संख्या नया रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं. कई जगहों पर अस्पतालों में बेडों की संख्या मरीजों के लिए कम पड़ने लगी है. इसी बीच अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ऐलान किया है कि वो ऑफिस ज्वाइन करने के पहले 100 दिनों में 100 मिलियन लोगों तक कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) पहुंचाएंगे.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर पहले महीने ही महामारी तो खत्म नहीं हो जाएगी लेकिन इसे समाप्त करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी. डेलावेयर में मंगलवार को उन्होंने वायरस से लड़ने वाली अपनी टीम का परिचय कराया. उन्होंने जनता से आने वाले 100 दिनों तक मास्क पहने रहने की अपील करते हुए कि इसे पब्लिक प्लेस और सरकारी कार्यलयों पर अनिवार्य किया जाएगा.
बाइडेन ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर 100 मिलियन लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने का वादा किया. उन्होंने कहा कि अनुमान है पहले 100 दिनों में स्कूलों (Schools) को खोलने लायक स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा. उन्होंने स्कूलों को दोबारा खोलना राष्ट्रीय प्राथमिकता (National Priority) बताया.
मास्क पहनना देशभक्ति
बाइडेन ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना रोकथाम के लिए मास्क को असरदार नहीं माना था. बता दें कि कई हेल्थ एक्सपर्ट्स ने मास्क को कोरोना रोकथाम के लिए सबसे कारगार तरीका माना है.
अपने चुनाव प्रचार अभियान से ही बाइडेन लोगों के मास्क पहनने पर जोर दे रहे हैं. उनका कहना है कि मास्क पहनना देशभक्ति साबित करने का एक तरीका है. मालूम हो कि अमेरिका में कोरोना से अब तक 2,75, 000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.



