मनोरंजन

“लव लेटर” का राज, खुलेगा बस थोड़े इन्तजार के बाद

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “लव लेटर” का पोस्टर  विमोचित,प्रदर्शन शीघ्र

रायपुर(खबर वारियर)

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “लव लेटर के पोस्टर का विमोचन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार द्वारा किया गया ! इस अवसर पर फ़िल्म के निर्देशक उत्तम तिवारी व फ़िल्म के निर्माता अमित जैन , तरुण सोनी सहित वरिष्ठ निर्माता निर्देशक संतोष जैन मौजूद थे ! फ़िल्म के मुख्य कलाकार हीरो मन कुरेशी, हीरोईन सृष्टि तिवारी , हेमलाल , धर्मेंद्र चौबे, उपासना वैष्णव , विनय अमबस्त , धर्मेंद्र अहिरवाल , विक्रम राज है फ़िल्म का छायांकन तोरण राजपूत , गौरव सिरोड़िया , सम्पादन प्रीति सिंह संगीत उत्तम तिवारी , गायक सुनील सोनी ,अनुराग शर्मा, गायिका चम्पा निषाद, अनुपमा मिश्रा वा पोस्ट प्रडक्शन Era Films का है ।

 जल्द ही रिलीज होने वाली ये छत्तीसगढ़ी फ़िल्म हँसी मज़ाक़ से भरपूर एक पारिवारिक रोमांटिक प्रेम कहानी है ।उत्तम तिवारी की राजा छत्तीसगढ़िया , राजा छत्तीसगढ़िया2 , I love U , I love U 2 जैसी सूपर हिट फ़िल्मों के बाद इस फ़िल्म से भी बहुत उम्मीदें है जो कि कोरोना काल के बाद वापस दर्शकों को थिएटर तक लेकर आएगी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी

Related Articles

Back to top button