छत्तीसगढ़
छ.ग.गृह निर्माण मंडल के संपदा व लेखाअधिकारी मो. सिराजुद्दीन शेख का निधन

रायपुर(khabar warrior)- रायपुर शंकर नगर निवासी मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख संपदा अधिकारी व लेखा अधिकारी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायपुर का दुखद निधन हो गया उन्हें उनके गृह ग्राम महासमुंद में सोमवार दोपहर को सुपुर्द ए खाक किया गया।
वे नुजहत शेख के पति तथा डॉ सदाफ शेख एवं डॉ आशिया शेख के पिता थे। वे मजदूर आंदोलन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता थे उनके निधन पर कर्मचारी नेता एचपी साहू विजय कुमार झा अजय तिवारी के के उपाध्याय राजकुमार अवस्थी संजय शर्मा प्रफुल्ल शर्मा अनिल शर्मा आदि ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया है।



