कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हुए गिरफ्तार, घर से जब्त हुआ गांजा

मुंबई(ख़बर वारियर)- बॉलीवुड ड्रग्स केस में लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर रेड मारी है। जांच के दौरान उनके घर से गांजा बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने शनिवार को मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की है। कॉमेडियन भारती और उनके हसबेंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई है। घर में सर्च पूरी होने के बाद एनसीबी के भारती उनके पति हर्ष को अपने साथ ऑफिस लेकर गई है।
सूत्रों की मानें तो मुंबई के वर्सोवा, लोखंडवाला और सबर्ब में छापेमारी की गई। भारती सिंह की बात करें तो उन्हें और उनके पति को एनसीबी ने समन भी किया है। दोनों पति-पत्नी कुछ देर बाद पूछताछ के लिए NCB के मुंबई स्थित ऑफिस पहुंचेंगे। सूत्रों के हवाले से ये भी सुनने में आया है कि कुछ जगहों पर एनसीबी की रेड अब भी जारी है।
घेरे में आए अर्जुन रामपाल
बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट बरामद किए गए थे और अर्जुन के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
सुशांत सिंह राजपूत केस से हुई शुरुआत
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने निवास पर 14 जून 2020 के दिन मृत पाए गए थे। सुशांत के फैन्स के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला जिसके बाद सीबीआई द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गई। बाद में एनसीबी ने भी ड्रग्स मामले में तहकीकात शुरू की और एक के बाद एक कर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते चले गए। रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया. इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और राकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया और एनसीबी द्वारा उनसे पूछताछ की गई।



