छत्तीसगढ़
सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए घटायी वैक्सीन की कीमत

डेस्क(khabar warrior)- राज्यों के लिए वैक्सीन की कीमत घटा दी गई है। सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला ने आज यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी वैक्सीन कोवीशील्ड अब राज्यों को 400 जगह 300 रूपयों में मिल सकेगी। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों ने वैक्सीन की कीमतों को लेकर केन्द्र सरकार को घेर रहे थे।



