राजधानी

मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर(खबर वारियर)मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने बधाई और शुभकामनाएं दी। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री निवास में भूपेश बघेल से मुलाकात कर प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

प्रतिनिधिमंडल में  विजय झा, राजेश चटर्जी, पंकज पांडेय, यशवंत वर्मा,अश्वनी वर्मा, श्री देवलाल भारती, श्री सत्येन्द्र देवांगन, रोशन धुरंधर,  चंद्रशेखर चंद्राकर, नीरज प्रताप सिंह, सुनील नायक शामिल थे।

Related Articles

Back to top button