छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिलें में आज शाम 6 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजें रहेंगी बंद

बलरामपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ के साथ ही बलरामपुर रामानुजगंज जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कलेक्टर श्याम ने 14 अप्रैल सायं 6 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया था आज सायं 6 बजे से जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो जाएगा बलरामपुर रामानुजगंज जिला अन्तर्गत संपूर्ण क्षेत्र को आज 14 अप्रैल शाम छह बजे से 25 अप्रैल रात 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इस दौरान जिले की सीमाएं सील रहेगी.

आपको बता दें कि कल बलरामपुर रामानुजगंज जिले में 130 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे जिसके बाद आज शाम 6 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन सख्ती बरतने के मोड में है।

बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सख्त लॉकडाउन के बीच दूग्ध पार्लर और दूग्ध का वितरण आदेशित समयावधि में ही होगा, सब्जी बाजार प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुले रह सकेंगे साथ ही मेडिकल दुकानों को खोलने की अनुमति होगी. दूध सब्जी तथा दवाई दुकान के सामने सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा तथा मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button