भाजपा की महिला मंडल मंत्री हुई गिरफ्तार, हुए कई बड़े खुलासे

रायपुर- (Human trafficking busted) छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी मामले का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पहले 3 पुरुष और 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में 3 महिला और 2 पुरुष की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद और कई अहम खुलासे होने बाकी है।
(Human trafficking busted) अब मानव तस्करी मामले में पुलिस ने गंगा पांडे और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला भाजपा फाफाडीह मंडल की मंत्री है। (Human trafficking busted) पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने कई खुलासे किये हैं। आरोपी महिला ने बताया कि वह गैंग के लिए हवाई टिकट बुक कराने का काम करती थी।
आरोपी महिला गंगा पंडरी निवासी है। जो अपने 3 बेटे और पति के साथ 50 सालों से रहती है। पुलिस आरोपी महिला को डोगरगढ़ के लिए लेकर रवाना हो गई। पुलिस के मुताबिक इस पुरे मामले में छत्तीसगढ़ समेत बाकी राज्यो में भी मानव तस्करी का रैकेट संचालित हो रहा था। इस मामले में गैंग के कई लोकल मददगारो के नाम सामने आये हैं। उनकी भुमिका की जांच की जा रही है। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
मानव तस्करी मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब डोगरगढ़ की (23) वर्षीय महिला हरियाणा से बरामद हुई। जिसके बाद उस महिला ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने साजदा नाम की महिला 2 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से जिला पुलिस सक्रिय होगी। मामले की जांच में जुट गई। मानव तस्करी गिरोह के तार छत्तीसगढ़ के पूरे जिले से जुड़े हैं। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।



