देश

क्या मेट्रोमैन होंगे केरल बीजेपी के सीएम कैंडिडेट ?

नेशनल (खबर वारियर)-  बीजेपी अध्यक्ष के मेट्रोमैन ई. श्रीधरन को बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बताने वाले बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने इस मामले में भाजपा को घेरते हुए पार्टी के 75 वर्ष की उम्र वालों को मार्गदर्शक मंडल में जगह देने वाले नियम को याद दिलाया गया। इसके बाद भाजपा को सफाई देनी पड़ी कि ऐसा कोई घोषणा नहीं की गई है। वहीं केरल बीजेपी के अध्यक्ष ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह केरल के लोगों की पसंद है।

श्रीधरन पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हुए वे 88 वर्ष के हैं। दिलचस्प बात यह है कि केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री पी. विजयन ने मेट्रोमैन को पीएम मोदी से मिलवाया था ऐसी फोटो सोशल मिडिया में वायरल है। यदि केरल की जनता केरल बीजेपी के बयान पर भाजपा को सत्ता सौंपती है तो सवाल उठता है कि क्या बीजेपी केरल की जनता की पसंद का ख्याल रख सकती है? इसका जवाब तो केरल की जनता को देना है। वैसे इस बात के संकेत तो हैं कि श्रीधरन केरल विधानसभा में प्रचार प्रसार के लिए प्रमुख चेहरे के रूप में मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button