दुर्ग- बालोद सीमा पर पुलिस जवान सहित राजस्व विभाग की टीम डटी

दुर्ग(khabar warrior)- दुर्ग जिले में संपूर्ण लाकडाऊन के दौरान आज 6 अप्रैल को थाना अंडा में दुर्ग बालोद सीमा को सील किया गया। सुबह से ही पुलिस के जवान अंडा बार्डर पर मुश्तैदी से डटे रहे। सीमा पर पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर बेवजह आवाजाही पर रोक लगा रखी है। और ई पास दिखाने पर ही आने जाने दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि बालोद जिले से दुर्ग आने पर सीमा पर पहला गांव अंडा ही आता है और थाना अंडा के अंतर्गत कड़ी निगरानी रखी जा रही है।सुबह से नायब तहसीलदार दुर्ग दुर्गा साहू अपने विभागीय अमले मूलचंद सोनबेर राजस्व निरीक्षक अंडा, छगन लाल सिंन्हा पटवारी, प्रियंका ठाकुर पटवारी निकुम, शिल्पा यादव पटवारी भानपुरी, कोटवार पोषण लाल, दुलार मेश्राम,व पुलिस के साथ सीमा पर नज़र बनाए रहे।
सीमा पर अंडा थाना के इंचार्ज बलदाऊ चंद्राकर, आशीष राजपूत, डालाराम साहू, सेमुवल सहित पुलिस जवान सीमा पर तैनात रहे। थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस पार्टी सघन पेट्रोलिंग कर रही है। लाकडाऊन में इस बार पहले से ज्यादा सख्ती दिख रही है।



