एक पईली धान अउ 1 रुपया मुहिम को थनौद में मिला जमकर समर्थन

दुर्ग(खबर वारियर)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतवर्ष के सभी किसानों के हित रक्षा हेतु दिल्ली में किसान बिल के विरोध में अनशनरत किसानों के भोजन व्यवस्था हेतु दुर्ग जिले के ग्राम थनौद में 1 किलो चावल एवं ₹1 प्रति किसान से सहयोग लेते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष व किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहनलाल हरमुख,जनपद पंचायत दुर्ग के सभापति हरेंद्र देव धृतलहरे,सेवा सहकारी समिति मर्यादित थनौद के अध्यक्ष इन्द्रेश हरमुख के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी केजुराम सिन्हा, हरमीत भाटिया,रूपसिंह देवांगन,हेमिन चतुर्वेदी, तेजराम देशमुख तथा युवा कांग्रेस दुर्ग के महासचिव ऋतुवेश हरमुख ने सहयोग कर किसानों से सहयोग राशि 1रुपये व चावल लिये।
इस जनभागीदारी के कार्य में किसानों अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है तथा किसान भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
क्षेत्रीय जनपद सदस्य हरेंद्र देव ने बताया कि हमने 10 क्विंटल से भी अधिक धान किसानों से ईकट्ठा करने का लक्ष्य निर्धारित किए हैं जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा।



