प्रदेश सरकार से भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ लेगी कोरोना पर खर्चे की जानकारी,

पदाधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से हुई प्रकोष्ठ की बैठक
रायपुर(khabar warrior)- भाजपा सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्ष की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई । इस मौके पर सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा कि करीब 15 महिनों से हम सब कोरोना को परास्त करने में जुटे हैं। लेकिन कोरोना का विस्तार लगातार हो रहा है। इसके लिये कौन जिम्मेदार है। हम सब जानते है। इस समय पर आरटीआई प्रकोष्ठ की भूमिका अहम् हो जाती है कि आखिरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर क्या किया जा रहा है।
कही केवल मात्र कागजों पर ही कोरोना मुक्ति का अभियान तो नही चल रहा है। इसकी जानकारी लेने के लिये एक दवाब समूह के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जिलेवार क्या किया जा रहा है। इसकी जानकारी सूचना अधिकार के माध्यम से इन 15 महिनों का लेना होगा। जिसके लिये जिले स्तर पर प्रदेश स्तर पर एक तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही जो सूचनाएं लगातार जिलों में मिल रही है इस सब पर जानाकारी एकत्रि करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अभी तक दवा के नाम पर कितनी खरीदी हुई और कितनी दवा जनता को मिला यह भी पता लगाना होगा। इसके साथ ही एमएमएफ फंड के नाम पर कहां- कहां खर्च किया। इसका भी हिसाब लेने की जरूरत है। टीकाकरण अभियान के वर्तमान स्थिति को भी जानने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना पर इन एक साल में किये गये खर्चे की जानकारी के माध्यम से हिसाब लेंगे।
इसके साथ ही कोरोना में पीपीई किट ,सेनेटाइजर,मास्क, ऑक्सीजन पॉइंट, ऑक्सीजन प्रबंधन, बेड, वेंटीलेटर,कोविड़ मृत्यु की जानकारी, हॉस्पिटल जाने के लिए एम्बुलेंस, कोविड़ से मुत्यु के अंतिम संस्कार में खर्च और व्यवस्था सहित उसे जुड़ी जानकारी लेंगे।
यह जानकारी मंत्रालय, डायरेक्टर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल कोविड़ केयर से सेन्टर, नगर पालिका निगम से लिया जाएगा। प्रदेश में रेमडेसिविर इजेक्शन की सहित आवश्यक दवा की जानकारी ड्रग नियंत्रक व सहायक ड्रग नियंत्रक कार्यलय से प्राप्त किया जाएगा। बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया है कि कोरोना पीड़ित परिवार किसी तरह नियम विरूध बात होगी तो प्रकोष्ठ हर संभव विधिक मदद भी करेगा। इसके लिये हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया है।
इस मौके पर कोरोना के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं व आमजनों की मृत्यु हुई। जिन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संगठन के विस्तार व भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गयी।
इस मौके पर संजय कोपुलवार, विकास अग्रवाल, नीलेश शुक्ला ,वात्सल्य मूर्ति मनीष श्रीवास्तव गोपा कुमार, अखिलेश साव, ओ पी साहू, प्रदीप मिश्रा महात्वपूर्ण सुझाव दिया।



