युवा व्यवसायी अन्नूचंद्र बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य

रायपुर(khabar warrior)- भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल” नई दिल्ली, जो कि व्यवसाय एवँम उद्योग जगत की भारत की सबसे बड़ी संस्था है ! उक्त राष्ट्रीय स्तर के संगठन में छत्तीसगढ़ क़ी राजधानी रायपुर के व्यवसायी अन्नूचंद्र “G” को सदस्य बनाये जाने पर सभी शुभचिन्तको एवँ किराना प्रोविज़न स्टोर्स , सुपर मार्केट व्यवसायियो में बेहद खुशी व उत्साह का माहौल है तथा सभी ने अन्नू चंद्र को हार्दिक बधाई शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अन्नूचंद्र ने आश्वस्त किया है कि अब वो राष्टीय स्तर के व्यापारी संगठन “भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल” मंच के माध्यम से सभी किराना प्रोविज़न स्टोर्स सुपर मार्केट व्यवसायियो के ज़मीनी हक़ीक़त में आने वाले समस्याओं के समाधान व उनके व्यापारिक तरक़्क़ी हेतु प्रयासरत रहकर, राज्यसरकार व केंद्र सरकारो के सामने किराना प्रोविज़न स्टोर्स व सुपर मार्केट व्यवसायियों की समस्याओं को अनुरोध पूर्वक शालीन ढंग से सरकारो के संज्ञान में लाने का काम करेंगे ताकी पूरे छत्तीसगढ़ में सुगम व्यापार हो सके ।



