7वां वेतनमान् केे तीसरे किश्त की भुगतान आदेश के बाद लंबित 9 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता के लिए जगी आशा की किरण

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल द्वारा होली के पूर्व 7 प्रदेश के कर्मचारियों को 7 वां वेतनमान् के एरियर्स के तीसरे किश्त का नगद भुगतान करने की धोषणा के अनुपालन में दो पृथक-पृथक आदेश प्रसारित कर दिए है। जिसके तहत तृतीय किश्त का भुगतान प्रदेश में कार्यरत् कार्यभारित तथा आकस्मिकता निधि के शासकीय सेवकों को प्राप्त होगा। अब प्रदेश के कर्मचारियों की आशा की किरण लंबें समय से लंबित 9 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता की धोषणा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खांन ने बताया है कि पूर्ववर्ती सरकार ने 01 जुलाई 2017 से 7 वां वेतनमान् को वास्तविक रूप से लागू कर नगद भुगतान करते हुए 01 जनवरी 2016 से 30.06.2017 तक के कुल 18 माह के एरियर्स की राशि भुगतान 6 समान् किश्तों 3-3 माह के राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया था।
जिसके तहत 01.01.2016 से 31.03.2016 प्रथम किश्त, 01.04.2016 से 30.06.2016 तक द्वितीय किश्त का पूर्व में भुगतान किया जा चुका है। अब आज जारी वित्त निर्देश 12/2021 प्रदेश के नियमित शासकीय सेवकों के लिए तथा वित्त निर्देश 13/2021 प्रदेश के कार्यभारित तथा आकस्मिकता निधि के शासकीय सेवकों को भुगतान करने संबंधी आदेश छत्तीसगढ़ शासनद वित्त विभाग ने जारी कर दिया है। इसके बाद भी 03 किश्त क्रमशः 1.10.16 से 31.12.16 चतुर्थ किश्त, 1.1.17 से 31.03.17 पंचम् किश्त, 01.04.17 से 30.06.17 षष्ठम् किश्त बकाया ही रहेगा।
प्रदेश के लाखों शासकीय सेवक केेन्द्रीय कर्मचारियों की भाॅति 9 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता के बकाया दो किश्त के भुगतान आदेश की आशाएं प्रबल हो गई है। ज्ञातव्य है कि इन दोनों आदेशों से प्रदेश के 01 लाख 81 हजार शासकीय सेवकों को तदाशय के आदेश वित्त विभाग द्वारा प्रसारित किए जाने पर एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को 9835/-रू., सहा. ग्रेड-3 को 14,035/-रू., सहा.ग्रेड-2 वरिष्ठ लिपिक अधीक्षक संवर्ग तक को 18,843/-रू., स्टेनो टायपिस्ट को 11,.088/-रू., वाहन चालक 10,675/-रू. तथा डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी को 28,550/-रू. का भुगतान होगा। एरियर्स राशि का भुगतान 31 मार्च के बाद नए वित्तीय वर्ष अप्रेल 2021 में भुगतान हो पाएगा।
संध के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव विश्वनाथ ध्रुव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविराज पिल्ले, जी.एस.यादव, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, पी.एच.ई. प्रांतीय संयोजक विमल चंद्र कुण्डू, उपाध्य्रक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रांतीय सचिव नरेश वाढेऱ, प्रांतीय संयोजक दिनेश मिश्रा, रामचंद्र ताण्डी, जवाहर यादव, डाॅ. अरूंधति परिहार, कुंदन साहू, एम.पी.आड़े प्रांताध्यक्ष ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संध, एस.पी.यदु, प्रदीप उपाध्याय, आदि कर्मचारी नेताओं ने कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि के अधीन कार्यरत् कर्मचारियों को एरियर्स भुगतान आदेश एकसाथ प्रसारित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बकाया 3 किश्त एवं 9 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता भी शीध्र प्रदान करने की मांग की है।



