यामी गौतम को प्रवर्तन निदेशालय का समन, FEMA के उल्लंघन का मामला

डेस्क(khabar warrior)- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस यामी गौतम को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए तलब किया है। उन्हें अपने बैंक खाते में विदेशी मुद्रा लेनदेन पर अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है। रिपोर्टों के अनुसार, 1 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन ईडी के दायरे में है।
रिपोर्टों के अनुसार, यामी को 7 जुलाई को ईडी अधिकारियों को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। मामले की जांच जांच एजेंसी के जोन 2 द्वारा की जा रही है, और कथित तौर पर यह दूसरी बार है जब उन्हें एजेंसी द्वारा बुलाया गया है।
यामी हाल ही में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही हैं। दोनों की शादी और उसके पहले की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।



