देश
CBSE की दसवीं परीक्षाएं रद्द व बारहवीं की स्थगित, पंद्रह दिन पहले आगामी तिथि होगी घोषित

दिल्ली(khabar warrior)- सीबीएसइ के दसवीं परीक्षा रद्द कर दिया गया है जबकि बारहवीं की परीक्षा स्थगित की गई है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर एक अहम बैठक की थी, इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद थे।
दी गई जानकारी के अनुसार एक जून को हालात का रिव्यू होगा। कोरोना संक्रमण के बेहद व्यापक दुष्प्रभाव को देखते हुए सरकार ने यह फ़ैसला लिया है।
पंक्तियों के लिखे जाने तक शिक्षामंत्री और अधिकारियों की बैठक जारी है। दसवीं की जो परीक्षा रद्द हुई उसमें ग्रेडैशन दिया जाएगा लेकिन वह मानक क्या होंगे इस पर निर्णय आना बचा है।



