
रायपुर (खबरवारियर )भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है।
लक्ष्मी वर्मा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुकी है, वे रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता भी हैँ। समय-समय पर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों का भी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर में बतौर कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देती रही है।,वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है।
लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राजयसभा उमीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शुभकानाएं एवं बधाई दी है।
जानिए भाजपा के छत्तीसगढ़ से राजयसभा उम्मीदवार को :




