
विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान के सांथ हुए विभिन्न आयोजन,
भिलाई नगर ( खबर वारियर) छतीसगढ़ी कूर्मि क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर का वार्षिक अधिवेशन कूर्मि भवन सेक्टर 7 भिलाई नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल सम्मिलित हुए,अध्यक्षता लताऋषि चन्द्राकर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि महासभा ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांव , प्रीति देशमुख महिला अध्यक्ष दिल्लीवार कूर्मि समाज छत्तीसगढ़, मोरजध्वज चन्द्राकर अध्यक्ष छतीसगढ़ी कूर्मि क्षत्रिय समाज भिलाई नगर, मन्नूलाल परगनिहा , राजेश वर्मा ल अध्यक्ष युवा कूर्मि मित्र मंडल थे।
अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली स्वजातीय बहनो को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में प्रभुख आकर्षण के रूप में कलश सज्जा, पूजा थाल सज्जा और मेहंदी लगवाओ प्रतियोगिता एवम खेलकूद व कुर्सी दौड़ ,बॉल पासिंग,जोड़ी बनाओ जैसे मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं अपने नेतृत्व में हर क्षेत्र, घर, परिवार, शिक्षा, समाज, संस्कृति में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।उन्होंने कुर्मी भवन में अपनी बहनों को पारंपरिक छतीसगढ़ी परिधान में देख कर कहा कि हमारी बहनों ने आज हमारी संस्कृति का जीवंत प्रमाण दिया है।
विशिष्ट अतिथि हेमा देशमुख ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आज अपना परचम लहरा रही है , वहीं प्रीति देशमुख ने कहा कि मन मे एक जुनून होना चाहिए फिर उस कार्य मे सफलता निशिचित है, अगले क्रम में लता ऋषि चंद्राकर ने कहा कि समाज मे सब महिलाएं एक दूसरे की सहयोग की भावना से कार्य करते रहे तो हमारा समाज एक नई ऊर्जा के साथ हमेशा सकारात्मक कार्य करते रहेंगे।
छ. कु.म.स. की अध्यक्ष डॉ दुलारी चंद्राकर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नारी परिवार की धुरी है, इसकी भूमिका परिवार एवम समाज को उन्नतिशील बनाती है। मंच संचालन महासचिव उतरा देशमुख और संगीता चंद्राकर ने किया।
उक्त कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनो की विशेष उपस्थिति रही जिसमे प्रमुख रूप से डॉक्टर पुरषोत्तम चन्द्राकर,अजय चन्द्राकर, राधेश्याम चन्द्राकर, पुष्पकराज देशमुख,ओंकार चन्द्राकर , अशोक देशमुख, दुर्गेश बघेल,मीना चन्द्राकर सुनीता वर्मा, अन्नपुर्णा वर्मा, वशु देशमुख ,मीनाक्षी वर्मा ,रश्मि देशमुख,चित्रा चन्द्रा, उषा कौशिक ,सरिता मुरारी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे



