छत्तीसगढ़व्यापार

बोरई स्थित स्ट्रक मेटल बिल्डिंग प्लांट के बाहर  मजदूरों और जनप्रतिनिधियों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन

अवैध रूप से चल रही कंपनी,मजदूरों का हो रहा शोषण

दुर्ग (खबरवारियर) ग्राम बोरई (नगपुरा)स्थित स्ट्रक मेटल बिल्डिंग प्लांट कंपनी के प्रबंधन के रवैया से परेशान होकर कार्यरत सभी मजदूर एकजुट होकर, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के सहयोग से  प्रबंधन के खिलाफ कंपनी के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया।

कंपनी में कार्यरत मजदूरों की वेतन कुसंगति एवं अपर्याप्त स्वास्थ्य,सुरक्षा एवं कार्य स्थल में पानी एवं शौचालय की उचित व्यवस्था जैसी सब जायज मांगों को लेकर  मजदूरों और कंपनी प्रबंधन से विगत के कई दिनों से चर्चा हो रही थी, जिसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा केवल द्वेष और दबाव पूर्वक बातों को टाला जा रहा था, मजबूरन आज विवश होकर मजदूरों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जायज मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद त्रिपक्षीय वार्ता हुई और चर्चा के उपरांत यह जानकारी मिली की साल भर से कंपनी अवैध रूप से चल रही है,इनके पास कंपनी चलाने का परमिशन भी नहीं है।

त्रिपक्षीय वार्ता में सभी बिंदुओं पर बात हुई और सभी  कुसंगतियों एवं सुरक्षा मानकों का एवं मजदूरों को कार्य स्थल पर सभी बिंदुओं पर चर्चा करने के उपरांत कंपनी प्रबंधन द्वारा 15 सितंबर तक की जिला प्रशासन एवं मजदूरों से समय मांगा गया, जिसमें कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक की जिला प्रशासन द्वारा डेड लाइन दिया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेश देशमुख आकाश सेन जयंत देशमुख राजू यादव उमेश्वर यादव नरेंद्र धनकर दुष्यंत निषाद बलराम कौशिक मिनी यादव डोमार देशमुख करण घुघवारे भोमराज प्रजापति एवं आसपास के ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर उत्तम ध्रुव एवं लेबर इंस्पेक्टर आशुतोष पांडे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button