
रायपुर 🙁खबरवारियर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विनायक सिटी में हमर विनायक (friends forever) के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा है” के तहत सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर कालोनी की साफ सफाई कर स्वच्छता श्रम वीरों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक सपरिवार भाग लिया। सभी ने मिलकर पार्क, गलियों,मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश दिया।
देखें पूरे कार्यक्रम की झलकियाँ इस वीडियो में:
आयोजन समिति ने गांधीजी के “स्वच्छता ही सेवा है” और शास्त्रीजी के “जय जवान, जय किसान” जैसे प्रेरणादायी संदेशों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए निरंतर आगे भी इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियाँ नियमित रूप से जारी रखने का आह्वान किया।



