मध्य प्रदेश

गोहलपुर व हनुमानताल थाने के लिए बनेगा नया भवन, टेनिस कोर्ट की भी तैयारी

जबलपुर(ख़बर वारियर)- गोहलपुर व हनुमानताल थाने को वर्षों पुराने जर्जर भवनों से छुटकारा मिलेगा। जल्द ही दोनों थानों के लिए भूकंपरोधी नए भवन बनाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों थानों का निरीक्षण कर परिसर में नया भवन बनाने के लिए जमीन की तलाश की। तय हुआ कि हनुमानताल थाना परिसर स्थित जवानों के आवासीय परिसर को हटाकर वहां थाने के लिए नया भवन बनाया जाएगा। इसी तरह गोहलपुर थाना परिसर में जहां जब्तशुदा कंडम वाहनों को रखा गया है उस स्थान पर नए थाना भवन पर रायशुमारी हुई। इस दौरान टेनिस कोर्ट बनाने के लिए भी जमीन की तलाश प्रारंभ की गई। खेल एवं युवक कल्याण विभाग की मदद से पुलिस जवानों की फिटनेस के इदारे से गोहलपुर में टेनिस कोर्ट बनाने पर विचार किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर अगम जैन, सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी उपस्थित रहे।

इन थानों के लिए नए भवन का निर्माण शुरू:

पुलिस आधुनिकीकरण योजना के लिए कई पुलिस थानों के लिए नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। पूर्व में करी​ब दर्जनभर थाने नए भवन में शिफ्ट किए जा चुके हैं। वर्तमान में लार्डगंज, ग.ढा, भे.डाघाट, ओमती व रांझी थाने के लिए नए भवन निर्माणाधीन हैं। इसी क्रम में वर्षों पुराने व जर्जर हो चुके हनुमानताल व गोहलपुर थाने के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। जिसके लिए शासन से लाखों रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। भवनों का निर्माण पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन से कराया जाएगा। मदनमहल थाने के लिए भी नया भवन स्वीकृत हो चुका है।

गंदगी से परेशान है पुलिस परिवार:

पुलिस अधिकारी जब गोहलपुर थाना परिसर का जायजा ले रहे थे तब आवासीय परिसर में बजबजाती गंदगी नजर आई। सीवर लाइन का गंदा पानी स.डांध मार रहा था। वहां रहने वाले पुलिस परिवार के सदस्यों ने बताया कि सीवेज की गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी है। रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस थानों के आवासीय परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि जवानों के लिए टेनिस कोर्ट के निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button