छत्तीसगढ़

युसूफ की फिरकी में फंसे साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज, इंडिया लीजेंड ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

रायपुर(khabar warrior)- राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज टूर्नामेंट में आज इंडिया लीजेंड और साऊथ अफ्रीका लीजेंड के बीच मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में इंडिया लीजेंड ने साऊथ अफ्रीका लीजेंड को 56रन से हरा दिया। इंडिया लीजेंड ने साऊथ अफ्रीका लीजेंड को जीत के लिए 205 रनों की चुनौती दी थी।

जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने वेन वयक ने 48 और एंड्रयू पुट्टिक ने 41 रनों का योगदान दिया। यूसुफ पठान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मैच में युवराज ने दो विकेट झटके।

भारत की ओर से सचिन ने जहां आक्रामक बल्लेबाजी की तो वहीं युवराज ने तूफानी बैंटिंग से दिल जीत लिया। पारी में 6 छक्के लगाने वाले युवी ने तो एक ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर 20-ट्वेंटी वर्ल्ड कप की याद दिला दी। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने 6, सचिन ने 60, बद्रीनाथ ने 42, युवराज सिंह ने 52, युसूफ पठान ने 23 और गोनी ने टीम के लिए 16 रनों का योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button