बंगाल की मिठाईयों में भी चढ़ा सियासी रंग

नेशनल (khabar warrior)- बंगाल मिठाईयों के लिए प्रसिद्ध है और यहां की कई मिठाईयां पूरे देश में पसंद की जाती है और बंगाल जाने वाले लोग आते समय बंगाली मिठाईयां जरूर अपने साथ लाते हैं। बंगाल में चुनावों का बिगुल बज चुका है और पार्टियां भी अपने प्रचार की चरम सीमा की ओर बढ़ रहें हैं। बंगाल की मिठाईयां पर भी सियासी रंग चढ़ चुका है और कई मिठाईयों पर पार्टी के झंडे और चुनाव चिन्ह देखने को मिल रहें हैं।
शायद यह भी एक तरीका है रूझान जानने का, कि किस चुनाव चिन्ह वाली मिठाईयां ज्यादा बिक रहीं हैं ताकि यह कयास लगाए जा सके की कौन सी पार्टी बंगाल में ज्यादा पसंद की जा रही है।

मिठाई बेचने वालों में विभिन्न पार्टियों के चुनाव चिन्ह हूबहू मिठाईयों के उपर बनाए हैं मिठाई प्रेमी भी इन चुनावी मिठाईयों को पसंद कर रहें हैं. मिठाईयों में जय श्रीराम के नारे भी लिखे हुए हैं जो बंगाल ही नहीं देश भर में सबसे प्रसिद्ध नारा बन चुका है।



