शहर

पद्मविभूषण डॉ. तीजनबाई के हाथों ख़ुशी जैन को  मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान

भिलाई (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ की उभरती युवा कलाकार “खुशी जैन” भरतनाट्यम नृत्यांगना को पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया। यह अवार्ड छत्तीसगढ़ महिला शक्ति संघ और आर्ना फाउंडेशन की तरफ से प्रदत्त किया गया। साथ ही “श्रीमती शुभा मिश्रा कनक” को महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया गया।

ल्यासा समूह जो महिलाओं को आगे बढ़ाता है और डोनेट थोड़ा सा जो ज़रूरतमंद बच्चों की सहायता करता है की अध्यक्ष “श्रीमती सुषमाश्री” एवं “अभिजीत पारख” को उनके उत्कृष्ट सामाजिककार्यों  के लिए पद्मविभूषण डॉ. तीजनबाई के द्वारा “नारी एवं बाल सशक्तिकरण सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस दौरान “रूपल गुप्ता” को भी समाज सेवा में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button