
रायपुर(khabarwarrior)केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त और कॉर्पोरेट मामले)अनुराग सिंह ठाकुर 09 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 09 मार्च को सुबह 10:15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। अनुुुराग ठाकुर अपने कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे से 12:30 तक उद्योगपतियों एवं व्यापारियों से बातचीत करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से 01:30 तक professionalसे मुलाकात करेंगे। दोपहर 03 बजे से 03:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। 03:30 से 04:30 बजे तक CBIC और CBDT के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। 04:30 से 05:30 बजे तक मैरियट कोर्ट के मुख्य हॉल में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद शाम 07:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।